गंगा-गंडक समेत कई नदियां उफान पर: बाढ़ की चपेट में 4 जिले, आज 20 जिलों में बारिश का अलर्ट; आकाशीय बिजली से 5 मौतें – Patna News
बिहार के कई शहरों में हो रही लगातार बारिश से गंगा-गंडक समेत कई नदियां उफान पर हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार पश्चिम चंपारण, सुपौल, नालंदा और गया जिले की 4 हजार आबादी बाढ़ की चपेट में है। प्रदेश में मानसून के एक्टिव होने के कारण कई जिलों में बारिश ह
.
मौसम विभाग ने आज 20 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इनमें से 7 जिलों में भारी और 13 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं। विभाग ने आम जनता से बारिश के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।
2 दिनों तक हल्की और तेज बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार मानसून का टर्फ लाइन पाकिस्तान से मध्य राजस्थान, मध्य यूपी, पूर्वी बिहार और झारखंड होते हुए बंगाल की खाड़ी में जाता दिख रहा है। इसी का असर बिहार और झारखंड में हो रहा है। राज्य में अगले 2 दिनों तक हल्की और तेज बारिश की संभावना है।
पटना में गंगा लाल निशान से 22 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। इस तरह से घाट डूब गया है।
पटना के गांधी घाट पर पानी लाल निशान से 22 सेंटीमीटर ऊपर
जल संसाधन विभाग के मुताबिक गंगा का पानी लगातार बढ़ रहा है। पटना के गांधी घाट पर पानी लाल निशान से 22 सेंटीमीटर ऊपर है। गांधी घाट पर गंगा गुरुवार की सुबह 6 बजे खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। वहीं, पटना के रिवर फ्रंट पर पानी चढ़ गया और कुर्जी से बिंदटोली आने-जाने वाला रास्ता डूब गया है।
गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए शनिवार से गांधी घाट पर गंगा आरती का आयोजन नहीं किया जाएगा।
गांधी घाट पर अब नहीं होगी गंगा आरती
पटना में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अब गांधी घाट पर शनिवार से गंगा आरती का आयोजन नहीं किया जाएगा। बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने इसके लिए नोटिस जारी किया है। सेफ्टी को ध्यान में रखते ये फैसला लिया गया है। बता दें कि गांधी घाट पर हर शनिवार और रविवार को बनारस के तर्ज पर गंगा आरती का आयोजन होता है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।
पटना में शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार ने गंगा के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया।
सीएम नीतीश कुमार ने लिया जायजा
पटना में शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार ने गंगा के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। अटल पथ होते हुए सीएम जेपी गंगा पथ पर पहुंचे और कंगन घाट तक गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को अलर्ट रहने और पूरी तैयारी रखने का निर्देश दिया था।
पटना में बारिश के बाद कई इलाकों में भरा पानी, देखें तस्वीरें…
पटना में शुक्रवार दोपहर तेज बारिश हुई।
बारिश के बाद गांधी मैदान के आसपास के इलाकों में पानी भर गया।
बारिश के बाद पटना के कई इलाकों में सड़कों पर जलजमाव हो गया।
24 घंटे में आकाशीय बिजली से 5 की मौत
बिहार में शुक्रवार को आकाशीय बिजली से 5 लोगों की मौत हो गई। इसमें औरंगाबाद में एक, जमुई में एक, नालंदा में एक और बक्सर में दो लोगों की मौत हुई हैं।
Average Rating