ग्रामीणों के घरों को होटल की तरह विकसित कराएगी सरकार: 15 लाख तक का लोन बिना ब्याज का मिलेगा, पर्यटकों को गांव में ठहराने के लिए पहल – Patna News
पर्यटन विभाग के कार्यक्रम में नई योजना की जानकारी दी गई।
पर्यटन विभाग की तरफ से बुधवार को होम स्टे और बेड एंड ब्रेकफास्ट योजना की शुरुआत की गई । पर्यटन व उद्योग विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने इसे लॉन्च किया। पहले फेज में इसकी शुरुआत 15 जिलों में की गई है। इन जिलों में पड़ने वाले 29 पर्यटन स्थल के आसपास के
.
इसके तहत ग्रामीणों को पर्यटकों को घर में ठहराने और होटल की तरह एक तय रेट वसूलने का अधिकार उन्हें दिया जाएगा। शर्त बस इतना है कि जिस घर में मकान मालिक रह रहे हैं। उसी घर को उन्हें होम स्टे के रूप में विकसित करना होगा।
5 साल तक पर्यटन विभाग ब्याज देगा
मकान मालिक एक से 6 कमरे को होम स्टे के रूप में विकसित कर सकते हैं। शहरी क्षेत्र में पर्यटन स्थल से 5 किलोमीटर और ग्रमीण क्षेत्रों में 10KM के दायरे के घर को इस योजना में शामिल किया जाएगा। घर के कमरों को पर्यटक की सुविधा के रूप में विकसित करने के लिए सरकार की तरफ से मकान मालिक बैंक से लोन दिलाया जाएगा। एक कमरे को विकसित करने के लिए 2.5 लाख रुपए तक के लोन का प्रावधान किया गया है। 6 कमरे को विकसित करने के लिए सरकार 15 लाख तक का लोन मुहैया कराएगी। इस लोन का ब्याज 5 साल तक पर्यटन विभाग की तरफ से भरा जाएगा। लोन ब्याज मुक्त होगा।
योजना की शुभारंभ करते हुए मंत्री नीतीश मिश्रा।
पहले फेज में इन जिलों का किया गया है चयन सीतामढ़ी, गया, नालंदा, वैशाली, भागलपुर, पश्चिम चंपारण, जहानाबाद, नवादा, पूर्वी चंपारण, जमुई, बांका, औरंगाबाद, रोहतास, मुंगेर, कैमूर
इन पर्यटन स्थलों का हुआ है चयन पुनौरा धाम, महाबोधी मंदिर, विष्णुपद मंदिर, डुंगेश्वरी मंदिर, प्रेतशिला, गुरूपा स्तूप, जल मंदिर, नालंदा विश्विविद्यालय के खंडहर, रोपवे, जू-सफारी, राजगीर कुंड, अभिषेक पुष्करणी परिसर, विक्रमशिला विश्वविद्यालय के खंडहर, गांधी आश्रम भितिहरवा, वाल्मिकी टाइगर रिजर्व, बराबर की गुफाएं, ककोलत जलप्रपात, केसरिया स्तूप, जैन मंदिर, लछुआर, नागी नकटी डैम , जमुई, मंदार पर्वत, देव सूर्य मंदिर, शेरशाह सूरी का मकबरा, मांझर कुंड, धुआं कुंड, करमचट डैम, भीमबांध वन्य अभ्यारण्य, मुंडेश्वरी मंदिर।
दो प्रतियोगिताओं की भी शुरुआत हुई पर्यटन विभाग की तरफ से इस मौके पर दो प्रतियोगिता की भी शुरुआत की गई है। पहला मेरा प्रखंड मेरा गौरव प्रतियोगिता और दूसरा- बिहार पर्यटन इन्फ्लुएंसर की नजर से। इन दोनों प्रतियोगिताओं में राज्य भर से प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता की शुरुआत 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन से की जाएगी। 15 दिन का समय लोगों को इसमें भाग लेने के लिए दिया जाएगा। इसके बाद चयनित प्रतिभागियों को नगद व सर्टिफिकेट अवार्ड के रूप में दिया जाएगा। योजना में भाग कैसे लेना है? क्या नियम हैं? वीडियो कहां अपलोड करना है। इसकी डिटेल जानकारी पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है।
पर्यटन विभाग की नई योजना के बारे में बताते मंत्री नीतीश मिश्रा।
प्रखंड के अनदेखे पर्यटन स्थल को बताइए इनाम पाइए पर्यटन विभाग की तरफ से मेरा प्रखंड मेरा गौरव प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है। इसमें प्रतिभागियों को अपने प्रखंड के ऐसे पर्यटन स्थल (ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक) की जानकारी देनी है जो अब तक अनदेखा है लेकिन पर्यटन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। प्रतिभागी को इसकी जानकारी 200 शब्दों में, तीन तस्वीर और 30 सेकेंड के वीडियो के साथ ऑनलाइन अपलोड करनी है। इस प्रतियोगिता के तहत 16 लोगों को अवार्ड दिया जाएगा। टॉप-3 ज्यूरी अवार्ड, टॉप-3 पिपुल्स चॉइस अवार्ड और 10 सांत्वना अवार्ड। ज्यूरी और पिपुल्स च्वाइस अवार्ड के तहत फर्स्ट को 50 हजार रुपए, सेकेंडे को 45 हजार रुपए और थर्ड को 35 हजार रुपए दिया जाएगा। जबकि सांत्वना पुरस्कार के रूप में 20 हजार रुपए नकद दिए जाएंगे।
रील बनाओ इनाम पाओ पर्यटन विभाग की तरफ से जो दूसरी प्रतियोगिता शुरू की गई है उसे बिहार पर्यटन- एक इंफ्लुएंसर की नजर से नाम दिया गया है। शॉर्ट में से रील बनाओ इनाम पाओ नाम दिया गया है। इसमें वही हिस्सा ले सकते हैं जिनका सोशल मीडिया (फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, यूट्यूब) पर कम से कम 50 हजार फॉलोअर्स होने चाहिए।
इस कॉम्पिटिशन को 6 श्रेणी में बांटा गया है। धार्मिक, इको, धरोहर और ऐतिहासिक, बिहार के व्यंजन, कला संक्स्कृति और स्वास्थ्य पर्यटन। इसमें हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी को पर्यटन स्थल की बनाई गई एक दो मिनट की वीडियो एचडी क्वालिटी के साथ पर्यटन विभाग को भेजना है। पर्यटन विभाग की तरफ से विभाग के सभी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया जाएगा। यहां वीडियो की रीच, शेयर और लाइक के हिसाब से विनर का चयन किया जाएगा। इसमे फर्स्ट आने वाले को एक लाख, सेकेंड को 50 हजार और थर्ज 10 हजार रुपए का नगद इनाम दिया जाएगा।
बिहार की छवि खराब की गई, इंफ्लूएंसर इसे बदल सकते हैं- मंत्री मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि हमारे राज्य की छवि को खराब किया गया है, जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इसे हमें प्रभावी रूप में अभियान चलाकर समाप्त करना है। सोशल मीडिया पर सकारात्मक कार्य कर रहे हमारे इन्फ्लूएंसर इसमें हमारी मदद कर सकते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि बिहार पर्यटन के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। कोविड के बाद एक बार फिर से बिहार में फ्लो बढ़ रहा है। बोध गया, नालंदा, राजगी में पर्यटकों की संख्या अधिक आ रहे हैं। इनकी संख्या करोड़ों में है। हमारा फोकस है कि टूरिस्ट बिहार के अन्य हिस्सों में भी जाएं। इस पर काम कर रहे हैं।
Average Rating