जमीन विवाद में फायरिंग मामले में घायल महिला की मौत: बेगूसराय में सिर में लगी थी गोली, 27 दिनों से चल रहा था इलाज – Begusarai News
महिला की माैत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।
बेगूसराय में दो पक्षों के बीच चल रहे जमीन विवाद में 27 अप्रैल को गोली लगने से घायल महिला की देर रात इलाज के दौरान पटना के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। तथा आज शव का पोस्टमार्टम बेगूसराय सदर अस्पताल में कराया गया
.
घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी गांव की है। मृतक महिला की पहचान स्थानीय निवासी राहुल कुमार ठाकुर की पत्नी कंचन देवी (27) के रूप में की गई है। मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में भी काफी आक्रोश है। मृतका के परिजनों ने बताया कि गांव में सिकंदर यादव एवं मृत्युंजय झा के बीच काफी दिनों से जमीन विवाद चल रहा है।
सदर अस्पताल में परिजन
सिर में लगी थी गोली
इसी बीच 27 अप्रैल की शाम किसी ने उक्त विवादित जमीन पर बने सिकंदर यादव के घर में आग लगा दिया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। इसके बाद इन लोगों को जानकारी मिली कि मृत्युंजय झा के घर के लोगों ने ही आग लगाया है। यह जानकारी मिलते ही जब सिकंदर यादव एवं उसके परिजन मृत्युंजय झा के घर के नजदीक पहुंचे और गोली चलने लगी,जिसमें एक गोली अपने घर के छत पर खड़ी कंचन देवी के सिर में लग गई। गोली लगने के बाद सभी फरार हो गए तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल कंचन देवी को बेगूसराय लाया गया। जहां से रेफर कर दिए जाने पर पटना के अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान बीते रात मौत हो गई। घटना के बाद जहां दोनों पक्ष में काफी आक्रोश व्याप्त है, वहीं बेकसूर महिला की मौत से गांव के लोग भी आक्रोशित हैं।
जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी : पुलिस
मृतका के दो बच्चों के पालन पोषण की बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। उसके पति राहुल कुमार बाहर रेलवे ग्रुप-डी में नौकरी करते हैं। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुराने जमीन विवाद को लेकर चली गोली कंचन देवी को लगी थी। इलाज के दौरान उनके मौत की सूचना मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Average Rating