जान पहचान वालों पर रवि की हत्या का शक: 12 घंटे बाद भी थाने में लिखित शिकायत नहीं, 3 दिन से CCTV भी था बंद; पत्नी बोली- दूसरी लड़की से था अफेयर – Patna News
रवि हत्या मामले में परिजनों ने अब तक थाने में लिखित शिकायत नहीं दी है। जिस वजह से अनुसंधान में देरी हो रही है। पुलिस को जान पहचान वाले पर ही हत्या का शक है। घटना से तीन दिन पहले बिल्डिंग का सीसीटीवी भी बंद था। कैमरा क्यों बंद था या किसी ने बंद कर दिय
.
पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में शनिवार को रवि का शव मिला था। परिवार जब पहुंचा तो घर का गेट बाहर से बंद था। कमरे में बेड पर शव पड़ा हुआ था। रवि की गर्दन में साड़ी लिपटी हुई थी। शरीर पर पेंट भी फेंका मिला।
पूछताछ के लिए पेंटर को बुलाया थाना
कमरे से रवि का टूटा हुआ मोबाइल भी मिला है। जांच में पुलिस को 11 से अधिक नंबर पर बात होने की जानकारी मिली है। प्रारंभिक जांच में ये बात सामने आई है कि रेंटर युवती से फोन पर रवि ने आधे घंटे तक बातचीत की थी। अन्य नंबरों को भी खंगाला जा रहा है। कुछ दिन पहले घर में पेटिंग का भी काम लगा था, लेकिन बीच में ही काम बंद कर दिया गया था। पूछताछ के लिए थाने पर पेंटर को भी बुलाया गया है।
कमरे में बेड पर शव पड़ा हुआ था
जानकारी के मुताबिक 30 साल का रवि बुद्धा कॉलोनी में अपने घर में अकेले रहता था। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले उसका मर्डर हुआ, शनिवार को बेटे से मिलने परिवार पहुंचा तो लाश मिली। 2 दिन से रवि का फोन बंद था। परिवार जब पहुंचा तो घर का गेट बाहर से बंद था। कमरे में बेड पर शव पड़ा हुआ था।
पिता रामायण प्रसाद ने बताया कि ‘घर से ज्वेलरी गायब है। बेटे का मोबाइल भी दो दिन से बंद था और उसकी स्कूटी घर के बाहर ही खड़ी थी। ये हमारा ही घर है, बेटा यहां अकेले रहता था। हम लोग बोरिंग रोड वाले घर में रहते हैं। घर में पेंट का काम भी चल रहा था।’
पत्नी बोली- रवि का अनामिका नाम की लड़की से अफेयर था
रवि का पत्नी से तलाक का केस चल रहा था। पत्नी सुरुचि ने बताया कि ‘6 साल से हम लोग अलग-अलग रह रहे हैं। तलाक का केस चल रहा है। पिता-बहन और बहनोई मिलकर लड़ाई करते थे। 2017 में हमारी शादी हुई थी। लेकिन बिना बताए रवि ने तलाक का केस कर दिया। 2018 से मैं मायके में रह रही हूं।
रवि का अनामिका नाम की लड़की से संबंध था। मैंने एक बार अपने पति को कॉल किया था तो उसी ने उठाया था। मेरे साथ गाली गलौज भी की थी। रवि की पत्नी का आरोप है कि हत्या में मृतक की बहन और भाभी का हाथ हो सकता है।’
पुलिस को जान पहचान वालों पर हत्या का शक
डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि रवि की लाश बेड पर पड़ी मिली है। शरीर पर पेंट फेंका गया है। ये अकेले रहते थे। लाश देखने से ऐसा लग रहा है कि घटना 2 दिन पहले की है। शुरुआत में लग रहा है कि जान पहचान वाले ने ही घटना को अंजाम दिया है। वारदात के बाद घर के बाहर से ताला लगाया गया है। रवि ने कुत्ता भी पाल रखा था। वो कुत्ता भी बाहर ही मिला है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।’
कई लोग शक के घेरे में
वारदात के 12 घंटे बाद पर थाने आवेदन नहीं दिया गया है। जिसके चलते कई लोग शक के घेरे में हैं। रवि की हत्या अपनों ने किया है या फिर लूटपाट का विरोध करने पर हुई है। ये तो पुलिस के अनुसंधान में ही पता चल पाएगा।
Average Rating