Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/livemung/domains/livemunger.in/public_html/wp-content/themes/masterstroke/assets/lib/breadcrumbs/breadcrumbs.php on line 252
दलित महिला के साथ मारपीट, सीसीटीवी में घटना कैद: सहरसा में ससुराल के लोगों ने पीटा, मृत ससुर के शरीर को प्रणाम करने गई थी – Saharsa News
सीसीटीवी में मारपीट की घटना कैद।
सहरसा के कायस्थ टोला वार्ड 33 में एक महिला को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने बेहरमी से पीटा। वहीं घायल महिला को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। मारपीट का वीडियो घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। जो कि अब वायरल हो रहा है। पीड़ित महिला के फर्द बयान
.
जानकारी के अनुसार सदर थाना इलाके के वार्ड 33 निवासी अमृत सिन्हा की पत्नी आम्रपाली (33) को ससुराल में उसके ही देवर, सांस समेत अन्य लोगों ने पीट दिया। घायल महिला आम्रपाली का मायका मुंबई में है और वो दलित परिवार से आती है। आम्रपाली ने कहा कि उसने प्रेम विवाह किया है। उसका पति मुंबई में देव रहस्य सीरियल में प्रोड्यूसर के रूप में कार्य करता था। इस बीच उसकी मुलाकात और दोस्ती हुई फिर नवंबर 2019 में मुंबई में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर लिया।
अस्पताल में भर्ती महिला।
इसके बाद अमृत सिन्हा अपनी बीबी को लेकर सहरसा स्थित घर लेकर आ गया। दलित परिवार की बेटी से शादी करने पर घर में विवाद शुरू हो गया। इधर बीते 30 सितम्बर को सुबह करीब 6 बजे आम्रपाली के ससुर की बीमारी से मौत हो गई। इसके बाद जब वह मृत ससुर के शरीर को छूकर प्रणाम करने गई तो उसकी सांस और देवर ने मना कर दिया।
उन लोगों ने कहा कि दलित के छूने से मृत आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। इतना कहने के बाद पति ने वीडियो कालिंग कर पिता को दिखाने को कहा। इस बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उसके देवर आशुतोष कुमार, चचेरे देवर आशीष सिन्हा, अर्पित सिन्हा, अंकुर सिन्हा, रवि भूषण सिन्हा अन्य चार अज्ञात युवकों ने मारपीट शुरू कर दिया। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि फर्द बयान पर कांड दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि मामले में तहकीकात और कार्रवाई की जा रही है।
More Stories
यूपी हादसे में मरे मजदूरों का शव गया पहुंचा: डेड बॉडी पहुंचते ही परिजनों के बीच मची चीत्कार, बिजली के खंबे से टकराई थी पिकअप – Gaya News
[ad_1] यूपी के मथुरापुर में हुए सड़क हादसे में गया जिले के मारे गए पांच मजदूरों का शव शुक्रवार की...
2 व्यक्ति बर्तन सफाई के नाम पर चैन-अंगूठी लेकर भागे: सहरसा के सदर थाना में FIR दर्ज, CCTV फुटेज से की जा रही पहचान – Saharsa News
[ad_1] सहरसा नगर निगम के कैलाशपूरी वार्ड 34/21 में अज्ञात दो व्यक्ति ने बर्तन सफाई के नाम एक युवक का...
समस्तीपुर में सड़ा अनाज देख भड़के लोग: पीडीएस दुकानदार को मिला सड़ा चावल, पहुंचे उपभोक्ताओं ने किया हंगामा – Samastipur News
[ad_1] जन वितरण प्रणाली के दुकानदार के यहां आया सड़ा हुआ अनाजसमस्तीपुर जिले में जन वितरण प्रणाली से मिलने वाले...
ट्रक की चपेट में आने से 4 कावंड़ियों की मौत: बांका में ग्रुप बनाकर जेठौरनाथ मंदिर जा रहे थे दर्जनों श्रद्धालु, कई की हालत नाजुक – Banka News
[ad_1] बांका में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 4 कांवड़ियों की मौत हो गई। कई...
ट्रांसफार्मर कॉइल और रिंग के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार: सहरसा में एसडीपीओ ने दी जानकारी, भेजे गए जेल, एक की खोज जारी – Saharsa News
[ad_1] सहरसा में शुक्रवार को चोरी किए गए ट्रांसफार्मर कॉइल के साथ तीन अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया...
जमीन पर अवैध कब्जा कर घर से किया बेघर: अररिया में पीड़ित परिवार ने डीएम को दिया आवेदन, कार्रवाई की मांग – Araria News
[ad_1] अररिया के सिमराहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर वार्ड संख्या 9 निवासी चंदन पांडे की पत्नी सरिता देवी ने शुक्रवार...
Average Rating