धूमधाम से मनाया जा रहा गणेश पूजा: मुंगेर में 20 फिट की प्रतिमा बना आकर्षण का केंद्र, दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को जुटी भीड़ – Munger News
मुंगेर में शनिवार को विभिन्न जगहों पर गणेश पूजा का आयोजन किया गया। जिसे लेकर जगह-जगह पर प्रतिमा स्थापित की गई है। गणेश पूजा को लेकर जिला मुख्यालय में कई जगहों पर आकर्षक पंडाल के अलावा मंदिर को रंगीन बल्बों से सजाया गया है।
.
जबकि शहर में जाे गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। जिसमें बेकापुर, मोगल बाजार और माधाेपुर में कई जगहों पर 20 से 22 फीट ऊंची गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है, जो शहर वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
श्रद्धालुओं की जुटी भीड़
बेकापुर मनकेश्वर नाथ महादेव मंदिर के पास लगभग 18 फीट, मोगल बाजार में 20 फीट और माधोपुर में लगभग 19 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा बनायी गयी है। इस आकर्षक प्रतिमा को देखने को लेकर लोगों की काफी भीड़ उमड़ रही है। इसके अलावा शहर में शादीपुर तिलक मैदान, गढ़ैया मार्केट, शादीपुर, गुलजार पोखर, अंबे चौक, पूरबसराय सहित अन्य जगहों पर प्रतिमा स्थापित की गई।
इसके अलावा प्रखंड क्षेत्र में मुंगेर सदर, जमालपुर, बरियारपुर, धरहरा, हवेली खड़गपुर, टेटिया बंबर, तारापुर, असरगंज, संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर गणेश प्रतिमा को स्थापित की गई है। पूजा के पहले दिन कई जगहों पर भक्ति जागरण के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विभिन्न मंदिरों में एक ओर जहां महिलाओं के द्वारा भजन कीर्तन किया गया तो वहीं दूसरी ओर छोटे-छोटे बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा दिखा रहे थे। इधर गणेश पूजा के अवसर तीन दिनों तक अलग-अलग कार्यक्रम किए गए है।
सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट
भगवान के भोग में हलवा, खिचड़ी का प्रसाद लगाया गया। वहीं इसके बाद महाआरती का भी आयोजन किया गया। गणेश पूजा को लेकर जिला में एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर सभी जगहों पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।
शहरी क्षेत्र में संवेदनशील जगहों पर पुलिस और दंडाधिकारी को लगाया गया है। इसके अलावा शहर के प्रमुख चौक चौराहा भी पुलिस जवानों को सुरक्षा में लगाया गया है। इसके अलावा जहां-जहां प्रतिमा स्थापित हुई है, वैसे जगहों पर बाइक सवार पुलिस के द्वारा गश्ती किया जा रहा है।
Average Rating