नालंदा में रेलवे क्रासिंग से मिला मासूम का शव: बोरे में बंद पड़ी थी लाश, विश्वकर्मा पूजा देखने जाने वक्त हुआ था किडनैंप; आरोपी अरेस्ट – Nalanda News
नालंदा में बुधवार को रेलवे क्रासिंग के पास जलकुंभी से एक 6 साल के बच्चे का शव बरामद किया गया है। एक दिन पहले से बच्चा अपने घर से लापता था। जिसका परिजनों ने थाने में अगवा कर लेने का आवेदन दिया था। वहीं, इस मामले में पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है
.
घटना बिहार थाना क्षेत्र के पतुआना के पास की है। मृतक पतुआना गांव निवासी धर्मेंद्र यादव का बेटा आयुष कुमार उर्फ मुन्ना(6) है। शव घर से करीब 300 मीटर दूर बरामद किया गया है।
घटनास्थल के पास रोते-बिलखते परिजन।
विश्वकर्मा पूजा देखने के लिए घर से निकला था बच्चा
घटना के संबंध में मृतक के चाचा ने बताया कि 17 सितंबर को बच्चा विश्वकर्मा पूजा देखने के लिए घर से निकला था। बच्चा ट्रैक्टर के पास हो रहे पूजा को देख रहा था। इसी बीच वो रास्ते से गायब हो गया। कुछ देर बाद जब बच्चा घर और बाहर नहीं दिखा, तो उसकी खोजबीन परिजन करने लगे। तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। उन लोगों ने सुनील यादव पर संदेह जताया।
इसके बाद पुलिस सुनील यादव के घर पर छापेमारी की। जहां से एक देसी कट्टा, 14 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने सुनील यादव को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, बच्चा तब भी नहीं मिला था।
रेलवे क्रासिंग के पास से शव बरामद
अचानक पुलिस बुधवार की शाम पतुआना रेलवे क्रासिंग के पास पहुंची। वहां, बोरे में बंद पड़े बच्चे के शव को फेंका देखा। जिसे बरामद कर उसकी पहचान की। इस दौरान पुलिस को आयुष कुमार के शरीर पर नुकीले हथियार के जख्म के निशान मिले हैं। उसका गला रस्सी से दबाया गया है।
बरामद हथियार कारतूस।
बच्चों के बीच 6 महीने पहले हुआ था विवाद
दरअसल, 6 महीना पहले गांव में भोज था। इस दौरान धर्मेंद्र यादव के बेटे और सुनील यादव के बेटे में मामूली बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसमें बड़े भी शामिल हो गए। इसके बाद मारपीट कर सुनील और उसके भाइयों ने धर्मेंद्र यादव का पैर तोड़ दिया था।
2 महीने पहले आरोपी जेल से आया बाहर
इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। इलाज के लिए डेढ़ लाख रुपए देने का सुनील यादव पर दबाव बनाया गया। लेकिन सुनील यादव ने पैसे नहीं दिए। तब जाकर मामला थाने में पहुंचा और सुनील जेल चला गया। 2 महीना पहले ही सुनील बेल पर छूट कर बाहर आया है। आयुष कुमार तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
रात 1 बजे मारपीट की मिली थी सूचना
नालंदा एसपी भारत सोनी ने बताया कि 17-18 सितंबर की रात 1 बजे बिहार थाना अंतर्गत पतुआना गांव में मारपीट की सूचना प्राप्त हुई। तत्काल बिहार थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान पता चला की धर्मेंद्र यादव का 6 साल का बेटा देर शाम से नहीं मिल रहा है। इसी बात को लेकर धर्मेंद्र यादव जब अपने गांव के जितेंद्र यादव और सुनील यादव से पूछने का प्रयास किया, तो उन लोगों ने गोली चलाई।
अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
तत्काल कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई। इसमें सुनील यादव के घर से एक देसी कट्टा, 14 जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया। सुनील यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के साथ जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने रोड के किनारे जलकुंभी से बच्चे के शव को बरामद कर लिया। पूर्व के विवाद को लेकर हत्या की बात सामने आई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। कुल 5 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Average Rating