Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/livemung/domains/livemunger.in/public_html/wp-content/themes/masterstroke/assets/lib/breadcrumbs/breadcrumbs.php on line 252
पितृपक्ष के अंतिम दिन विजय कुमार सिन्हा ने मुंडवाए बाल: गया में डिप्टी CM ने पूर्वजों का किया तर्पण, स्वयं सेवकों का हौसला बढ़ाया – Gaya News
गया में प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने पितृपक्ष के अमावस्या तिथि यानी अंतिम दिन अपने पूर्वजों का तर्पण किया। उन्होंने सीता कुंड परिसर में अपने बाल मुड़वाए, फिर स्नान करने के बाद अपने पूर्वजों का उन्होंने पवित्र फल्गु नदी के जल से विधिवत तर
.
डिप्टी सीएम का तर्पण ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ कराया। इसके बाद डिप्टी सीएम घाट पर तीर्थयात्रियों के नियमित सेवा दे रहे स्वयं सेवी संस्थाओं के काउंटर पर गए। उनका हौसला बढ़ाया।
बुधवार सुबह कार्यकर्ताओं को मिली जानकारी
भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बताया कि पितृपक्ष मेले के अंतिम दिन डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की आने की जानकारी मिली। इसके बाद सीताकुंड घाट पर डिप्टी सीएम के लिए व्यवस्था की गई। विजय कुमार सिन्हा आए और उन्होंने सबसे पहले घाट पर ही अपने बाल मुड़वाए। इसके बाद स्नान किया फिर उन्हें तर्पण का सामान मुहैया कराया गया।
डिप्टी सीएम फल्गु नदी में बने रबर डैम में खड़े होकर अपने पुरखों को जल अर्पित किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गया जी बेहद पौराणिक तीर्थ स्थली है। यहां के लोगों द्वारा तीर्थ यात्रियों के प्रति सेवा भाव देखकर अच्छा लगा।
तीर्थयात्री अपने पूर्वजों का सेवा करने आए थे। उन तीर्थयात्रियों की सेवा यहां के लोग कर रहे थे। यह सेवा भाव से स्वयं सेवकों को भी खासा लाभ मिलेगा। अतिथियों की सेवा उत्तम सेवा है। इस मौके पर उनसे स्मार्ट मीटर की वजह से लोगों को हो रही परेशानियों से जुड़े सवाल पूछे गए तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इस मौके पर भाजपा के मुकेश शर्मा,अनिल स्वामी, रूपेश कुमार, सन्तोष सिंह आदि भी मौजूद रहे।
समापन के वक्त वन मंत्री रहे मौजूद
वहीं, शाम को पितृपक्ष मेले का विधिवत समापन किया गया। इस मौके पर गया जिले के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा, वन मंत्री डॉक्टर प्रेम कुमार मौजूद रहे। इस दौरान डीएम त्यागराजन ने मेले की ऐतिहासिक सफलता के बारे में बताया।
More Stories
यूपी हादसे में मरे मजदूरों का शव गया पहुंचा: डेड बॉडी पहुंचते ही परिजनों के बीच मची चीत्कार, बिजली के खंबे से टकराई थी पिकअप – Gaya News
[ad_1] यूपी के मथुरापुर में हुए सड़क हादसे में गया जिले के मारे गए पांच मजदूरों का शव शुक्रवार की...
2 व्यक्ति बर्तन सफाई के नाम पर चैन-अंगूठी लेकर भागे: सहरसा के सदर थाना में FIR दर्ज, CCTV फुटेज से की जा रही पहचान – Saharsa News
[ad_1] सहरसा नगर निगम के कैलाशपूरी वार्ड 34/21 में अज्ञात दो व्यक्ति ने बर्तन सफाई के नाम एक युवक का...
समस्तीपुर में सड़ा अनाज देख भड़के लोग: पीडीएस दुकानदार को मिला सड़ा चावल, पहुंचे उपभोक्ताओं ने किया हंगामा – Samastipur News
[ad_1] जन वितरण प्रणाली के दुकानदार के यहां आया सड़ा हुआ अनाजसमस्तीपुर जिले में जन वितरण प्रणाली से मिलने वाले...
ट्रक की चपेट में आने से 4 कावंड़ियों की मौत: बांका में ग्रुप बनाकर जेठौरनाथ मंदिर जा रहे थे दर्जनों श्रद्धालु, कई की हालत नाजुक – Banka News
[ad_1] बांका में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 4 कांवड़ियों की मौत हो गई। कई...
ट्रांसफार्मर कॉइल और रिंग के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार: सहरसा में एसडीपीओ ने दी जानकारी, भेजे गए जेल, एक की खोज जारी – Saharsa News
[ad_1] सहरसा में शुक्रवार को चोरी किए गए ट्रांसफार्मर कॉइल के साथ तीन अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया...
जमीन पर अवैध कब्जा कर घर से किया बेघर: अररिया में पीड़ित परिवार ने डीएम को दिया आवेदन, कार्रवाई की मांग – Araria News
[ad_1] अररिया के सिमराहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर वार्ड संख्या 9 निवासी चंदन पांडे की पत्नी सरिता देवी ने शुक्रवार...
Average Rating