Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/livemung/domains/livemunger.in/public_html/wp-content/themes/masterstroke/assets/lib/breadcrumbs/breadcrumbs.php on line 252
पुनपुन नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत: स्नान करने के दौरान हुआ हादसा, घंटों मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव निकाला बाहर – Patna News
पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में पुनपुन नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्नान करने के दौरान हादसा हुआ है। घंटों मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज सह अस्
.
मृतक की पहचान अलबकसपुर गांव निवासी मदन केवट के तौर पर हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार को स्नान करने के लिए पुनपुन नदी पहुंचा था। इस दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घंटों मशक्कत के बाद पुनपुन नदी से शव को बाहर निकाला गया।
प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग
गौरीचक थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। मदन केवट गरीब परिवार से था। मेहनत-मजदूरी करता था। मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं, पंचायत के मुखिया राजू कुमार ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।
More Stories
जमीन पर अवैध कब्जा कर घर से किया बेघर: अररिया में पीड़ित परिवार ने डीएम को दिया आवेदन, कार्रवाई की मांग – Araria News
[ad_1] अररिया के सिमराहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर वार्ड संख्या 9 निवासी चंदन पांडे की पत्नी सरिता देवी ने शुक्रवार...
25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार: STF के सहयोग से बछवाड़ा थाना की टीम ने लखीसराय से किया अरेस्ट – Begusarai News
[ad_1] वंशीधर उर्फ परिचय झा हथियार के बल पर रंगदारी, लूट और डकैती करता था। (फाइल)बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ...
बेगूसराय में राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन: दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने दिखाया जलवा, नालंदा ने गोपालगंज को 13-1 से हराया – Begusarai News
[ad_1] बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग बिहार और बेगूसराय जिला प्रशासन के संयुक्त देखरेख में राज्यस्तरीय विद्यालय बालक हैंडबॉल...
नगर परिषद के उप सभापति का अनशन शुरू: लखीसराय में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, कार्यपालक अभियंता के खिलाफ की नारेबाजी – Lakhisarai News
[ad_1] नगर परिषद के उप सभापति का अनशन शुरू है।लखीसराय जिला मुख्यालय पुरानी बाजार स्थित नगर परिषद कार्यालय के समक्ष...
RTC सुपौल में दीक्षांत समारोह आयोजित: देश भर से कुल 360 SSB जवान पास आउट, अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर किए जाएंगे तैनात – Supaul News
[ad_1] सुपौल के आसनपुर कुपहा स्थित रंगरूट प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार को दीक्षांत समारोह (पासिंग आउट परेड) का आयोजन किया...
मधुरा घाट पर पुल नहीं बनने से लोग परेशान: कटिहार में लोगों ने कहा सांसद पप्पू यादव से उम्मीद, मिला था आश्वासन – Katihar News
[ad_1] कटिहार के कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के मधुरा पंचायत में कोसी नदी घाट पर पुल निर्माण की मांग कई सालों...
Average Rating