पूर्णिया में कटिहार की नाबालिग से दुष्कर्म: शराब पिलाकर लड़की से नशे में किया रेप, मौसी के घर आई थी पीड़िता – Purnia News
पूर्णिया में कटिहार की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। लड़की 3 दिन पहले ही मौसी घर घूमने पूर्णिया आई थी। आरोप है कि शराब के नशे में धूत 25 साल के युवक ने घटना को अंजाम दिया।
.
युवक ने 17 साल की लड़की को धोखे से पहले शराब पिलाई। फिर उसे गांव से सटे नहर के पास जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। वो दर्द से चीखती रही और आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।
लड़की बेहोशी की हालत में जंगल में मिली। घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची। लड़की को आनन-फानन में GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया। घटना के बाद से पीड़िता की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। मामला मरंगा थाना क्षेत्र के कवैया मुसहरी टोला से जुड़ा है।
आरोपी की पहचान मरंगा थाना क्षेत्र के मील चौक कवैया मुसहरी टोला निवासी मोहना ऋषि(25) के रूप में हुई है।
गंभीर हालत में नाबालिग का इलाज GMCH पूर्णिया में चल रहा है।
जानकारी देते हुए पीड़िता की मौसी ने बताया कि नाबालिग मां के साथ 23 अगस्त को मेरे पास आई थी। मेरी बहन 24 अगस्त को वापस कटिहार लौट गई थी। जबकि किशोरी उनके घर पर रुक गई थी।
सोमवार देर दोपहर लड़का मेरे घर आया। मेरी गैर मौजूदगी में गांव घूमाने ले जाने की बात कहकर नाबालिग को अपने साथ ले गया। इसी के बाद उसने रेप की घटना को अंजाम दिया है।
पीड़िता ने उन्हें बताया कि मोहना ऋषि ने देसी शराब पी रखी थी। उसने धोखे से किशोरी को शराब पिलाया। इसके बाद झांसे में लेकर गांव से लगे नहर के पास वाले जंगल में ले गया। इसके बाद उसके साथ रेप किया। वो दर्द से चीखती रही और आरोपी अपनी हवस मिटाता रहा।
इसी दौरान पास से होकर गुजर रहे कुछ बच्चों ने लड़की के चीखने की आवाज सुनी। इसके बाद युवक को गलत काम करते देखा। बच्चों ने गांव पहुंचकर पीड़िता की मौसी को पूरी बात बताई। उनके पहुंचने पर आरोपी झपट्टा मार भाग निकला।
गांव वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके 5 मिनट के अंदर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लड़की को बेहोशी की हालत में पाया। इसके बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आनन-फानन में किशोरी को GMCH पूर्णिया लाया गया।
डायल 112 की पुलिस ने किशोरी को अस्पताल पहुंचाया
जानकारी देते हुए डॉक्टरों ने बताया कि लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। उसकी हालत काफी गंभीर है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। वहीं दैनिक भास्कर से बातचीत में मरंगा थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की के साथ रेप किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Average Rating