बिहार के 36 जिलों में बारिश का अलर्ट: अगले 48 घंटे में हेवी रेन के आसार; पटना में हर घंटे 5cm बढ़ रहा गंगा का पानी – Patna News
पटना समेत कई जिलों में 6 जुलाई तक बारिश होने के आसार हैं। आज प्रदेश के 36 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट है। मुजफ्फरपुर, सीवान, सीतामढ़ी, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज में भारी बारिश हो सकती है।
.
वहीं पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, औरंगाबाद, अरवल, रोहतास, कैमूर, भोजपुर, बक्सर में ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा गोपालगंज, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, शिवहर, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर एक रेखा उत्तर-पूर्व राजस्थान से बिहार, उत्तर प्रदेश होते हुए गुजर रही है। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटे के दौरान प्रदेश के उत्तरी भागों में भारी बारिश हो सकती है।
पटना के गांधी घाट में लगातार बढ़ रहा जलस्तर।
गंगा के जलस्तर में लगातार इजाफा हो रहा है
बिहार में मानसून के सक्रिय होते ही गंगा के जलस्तर में लगातार इजाफा हो रहा है। पटना के गांधी घाट केंद्रीय जल के आयोग मुताबिक प्रति घंटे 4 से 5 सेंटी मीटर की बढ़ोतरी हो रही है। इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से अलर्ट भी जारी किया गया है। गांधी घाट पर वाटर लेवल 43.40 से 43.85 पहुंच गया है। बुधवार के दिन सुबह 8 बजे तक 43.40 दर्ज किया गया था, जबकि गुरुवार की सुबह 8 बजे 43.85 दर्ज किया गया।
वहीं नेपाल के तराई इलाकों में भारी बारिश का असर बिहार की नदियों में दिखने लगा है। बिहार की पांच नदियां लाल निशान के ऊपर बह रही हैं। इनमें बागमती, कमला बलान, कोसी, महानंदा, परमान नदी शामिल हैं।
22 फीसदी बारिश में कमी
बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बारिश वैशाली में 95.02 एमएम रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अब तक राज्य में 22 फीसदी बारिश में कमी है। 5 जुलाई तक 207.3 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। लेकिन सिर्फ 161.7 एमएम ही हुई है।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
6 जुलाई को राज्य के दक्षिण-पश्चिम भाग, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया और अररिया जिले के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
7 जुलाई को राज्य के जमुई, बांका, पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण जिलों के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
8 जुलाई को राज्य के कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई और औरंगाबाद के एक या दो स्थानो पर भारी बारिश के आसार है।
Average Rating