वंदे भारत में काम करने वाले वेटर फंसे: मकान मालिक ने सभी को जबरन रोका, सामान किया जब्त – Patna News
पटना से गोमती नगर (लखनऊ) जाने वाली बंदे भारत ट्रेन के कैटरिंग स्टाफ (वेटर) पटना में फंस गए हैं। बकाया किराया के चलते मकान मालिक ने सामान जब्त कर लिया है और कर्मियों को रोक लिया है। बंधक बना लिया है। इसमें 6 कैटरिंग स्टाफ नीतीश कुमार बेगूसराय, हरीश पं
.
सामान भी जब्त किया गया
कैटरिंग स्टाफ नीतीश कुमार ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन के कैटरिंग मैनेजर सुमित यादव ने गोरियाटोली में मुन्ना यादव के मकान में किराए पर रूम लिया था। इसी में समाना है और हमलोग फंस गए हैं। मकान मालिक नहीं जाने दे रहे हैं। सामान भी जब्त कर लिया है। कमरे में ताला लगा दिया है। नीतीश ने बताया कि कंपनी की ओर से मैनेजर सुमित यादव ने मुन्ना यादव के मकान में लगभग 6 कमरे किराए पर लिए थे। जिसमें 18 कर्मी रह रहे थे। नीतीश कुमार ने बताया कि 17 जुलाई को पटना गोमती नगर वंदे भारत ट्रेन में अंबुज कंपनी का कांट्रेक्ट समाप्त हो गया।
मैनेजर ने की थी व्यवस्था
17 की रात में ही बिना बताए अन्य स्टाफ कमरे से निकल गए। सुबह हुई तो देखा सभी लोग चले गए हैं। घर के लिए निकल जाते हैं। निकलने लगें तो मकान मालिक ने किराया नहीं मिलने की बात कह कर हमलोगों को रोक लिया और जो कमरे में वर्दी, सामान था। उसे जब्त कर लिया। 10,200 रुपए के महीने पर वंदे भारत ट्रेन में वेटर का काम करते थे। इतने रुपए भी अब नहीं भर पाएंगे। मकान मालिक और मैनेजर के बीच क्या बातचीत हुई थी, वो भी हमलोग नहीं जानते हैं। सिर्फ हमे मैनेजर ने रूम दिखा दिया, रहने की व्यवस्था कर दी। हमलोग रहकर काम करने लगें। अब ये लोग जाने नहीं दे रहे हैं।
डायल 112 की सहायता से थाने पर पहुंचे वेटर
मकान मालिक ने जब नहीं जाने दिया तो वेटरों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। डायल 112 की मदद से सभी वेटर थाने पर पहुंचे। पीछे पीछे मकान मालिक का बेटा भी पहुंचा। बहुत देर रहने के बाद फिर थाने से सभी वेटरों को अपने साथ मकान मालिक का बेटा लेकर चला गया। बात नहीं बनी।
68 हजार रुपए बकाया
थाने पर पहुंचे मकान मालिक के बेटे से जब इस बाबत में पूछा गया तो उसने कहा मेरा किराया कौन भरेगा। 68000 रुपए बकाया है। इसका निदान पहले होना चाहिए। इसकी जिम्मेदारी आप लेंगे, कहते हुए सभी वेटरों को लेकर चला गया।
सामान जब्त होने के चलते फंसे वेटर
वेटर हरीश पंत ने बताया कि वर्दी रूम में जब्त है। मकान मालिक को मैनेजर से समझना चाहिए तो हमलोगों को रोका गया है। डायल 112 से हमलोगों ने शिकायत की थी। हमलोगों का मैनेजर भी फोन नहीं उठा रहा है। प्रेशर हमलोगों के ऊपर किराए के लिए दिया जा रहा है। हमलोग 200-300 कमाने वाले ठहरे किराया कहां से देंगे। तीन दिन से इसी चक्कर में फंसे हुए हैं।
Average Rating