Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/livemung/domains/livemunger.in/public_html/wp-content/themes/masterstroke/assets/lib/breadcrumbs/breadcrumbs.php on line 252
विधायक गोपाल मंडल बनाम सांसद अजय मंडल: गोपाल बोले- अजय दारू बनाते थे और अफीम उपजाते थे, अजय ने कहा-गोपाल झारखंड का ‘पानी’ पीकर बोलते हैं – Patna News
जदयू, अपने विधायक गोपाल मंडल और सांसद अजय मंडल की जुबानी लड़ाई से आजिज है। इससे पार्टी की खासी छीछालेदारी हो रही है। पार्टी दोनों को तलब करेगी। नहीं माने, तो कार्रवाई करेगी। गोपाल मंडल गोपालपुर के विधायक हैं। अजय मंडल भागलपुर के सांसद हैं।
.
इधर, पार्टी के एक कार्यक्रम में गोपाल ने अजय को ‘काला नाग’ कहा। लोगों को सलाह दी- ‘उनको (अजय) वोट तो दे दिए, मगर उनसे उम्मीद मत पालिए।’ इसी लाइन पर अजय की बहुत आलोचना की। अजय ने भी इसी अंदाज में गोपाल को जवाब दिया। कहा- ‘उनका दोष नहीं है। आजकल झारखंड से जो आता है बोतल में, सारा दोष इसी का है। गोपाल इसी झारखंडी पानी (दारू) को मंगाकर पीते हैं। नेचर, सिग्नेचर तो नहीं बदलता न। गोपाल के पूर्वजों की बीमारी उनमें भी है।’
इन बातों पर गोपाल फट पड़े। कहा-’अजय दारू बनाते थे। बेचते थे। अफीम की खेती करते थे। बिजली का 5-5 किलोमीटर तक तार काटकर बेचा। रेल पटरी की कटिंग करके उसे गलाकर बेचा। यह उनके विधायक बनने के पहले की बात है। विधायक बनने के बाद भी गलत किया। सांसद बनने के बाद ओवरलोड गाड़ी चलवाई। पासिंग का काम करते हैं। अब भी यह सब करते हैं। उनमें दुनिया भर की गलती भरी हुई है। वे तो खुद दारू बनाते, बेचते थे। जो ऐसा करेगा, वह दारू को सिर्फ सूंघेगा क्या? यह धंधा उनका, उनके परिवार-खानदान का रहा है। बिहार में शराब कौन लाएगा? और हम तो नहीं पीने की कसम खाए हुए हैं। हम यह सारी बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बता चुके हैं। फिर बताएंगे।’
दोनों को समझाएंगे, नहीं माने तो कार्रवाई : उमेश
पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया है। यह बिल्कुल ठीक नहीं है। इससे पार्टी की बहुत बदनामी होती है। छवि खराब होती है। अगर किसी की कोई शिकायत-समस्या है, तो वह इसे उचित प्लेटफॉर्म पर रखे। दोनों को बुलाएंगे। पूछेंगे, समझाएंगे। नहीं माने, तो नियमानुसार कार्रवाई होगी। -उमेश सिंह कुशवाहा, जदयू प्रदेश अध्यक्ष
More Stories
ग्रामीणों के घरों को होटल की तरह विकसित कराएगी सरकार: 15 लाख तक का लोन बिना ब्याज का मिलेगा, पर्यटकों को गांव में ठहराने के लिए पहल – Patna News
[ad_1] पर्यटन विभाग के कार्यक्रम में नई योजना की जानकारी दी गई।पर्यटन विभाग की तरफ से बुधवार को होम स्टे...
पूर्णिया में लॉज से चल रहा ठगी का रैकेट,5 अरेस्ट: असम, बंगाल और झारखंड के लड़कों को बना रहे थे मोहरा; पड़ताल में कॉपी पर सैकड़ों नंबर मिले – Purnia News
[ad_1] पूर्णिया में मंगलवार को बंगाल के 250 युवाओं के साथ ठगी हुई। सभी को मंगलवार रात पुलिस ने रेस्क्यू...
देकुली-हरपुर में टेंपो व बाइक के बीच टक्कर, दो घायल, अस्पताल में भर्ती – Sheohar News
[ad_1] शिवहर3 मिनट पहलेकॉपी लिंकशिवहर| पिपराही थाना क्षेत्र के एनएच-104 पर देकुली हरपुर के पास टेंपो और मोटरसाइकिल के बीच...
नवादा में फायरिंग के बाद 80 घरों को लगाई आग: जमीन खाली नहीं करने पर माफिया ने मारपीट भी की, कई मवेशी जले, भारी फोर्स तैनात – Nawada News
[ad_1] नवादा में बुधवार को भू माफिया ने 80 घरों में आग लगा दी। इसमें कई मवेशी जलकर मरे हैं।...
पवन एक्सप्रेस सीतामढ़ी के रास्ते पहुंचेगी दरभंगा: नारायणपुर के पास रेल हादसे को लेकर कई ट्रेनों के रूट बदले गए – Samastipur News
[ad_1] समस्तीपुर के सोनपुर मंडल के नारायणपुर अनंत यार्ड के प्वाइंट नं. 67 के पास मैकेनिकल रैक के मालगाड़ी की...
जमालपुर रेल कारखाना में बड़ा हादसा टला: मुंगेर में क्रेन हुआ फेल, मची अफरा-तफरी, 12 रेल कर्मियों ने भाग कर बचाई जान – Munger News
[ad_1] मुंगेर के जमालपुर रेल इंजन कारखाना के अंदर बुधवार को काम करने के दौरान अचानक क्रेन का पुली टूट...
Average Rating