सरकारी नौकरी: UPPSC ने 109 पदों पर निकाली भर्ती ; एज लिमिट 50 वर्ष, सैलरी 50 हजार से 2 लाख तक
- Hindi News
- Career
- UPPSC Has Released Recruitment For 109 Posts; Age Limit Is 50 Years, Salary Is 50 Thousand To 2 Lakh
33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने (UPPSC) उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सुधार, लोक निर्माण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और आयुष विभाग के डिपार्टमेंट में वैकेंसी निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 18 नवंबर तय की गई है।
आयु सीमा :
- न्यूनतम : 21 वर्ष
- अधिकतम : 50 वर्ष
- आरक्षित वर्गों को ऊपरी आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
वैकेंसी डिटेल्स :
पद का नाम | पदों की संख्या |
रजिस्ट्रार | 4 |
असिस्टेंट आर्किटेक्ट | 7 |
रीडर (उपाचार्य) | 36 |
प्रोफेसर (आचार्य) | 19 |
प्रोफेसर (संस्कृत) | 5 |
इंस्पेक्टर, (गवर्नमेंट ऑफिस) | 2 |
रीडर (उपाचार्य) | 32 |
प्रोफेसर (आचार्य) | 3 |
प्रोफेसर (आरबी) | 1 |
कुल पदों की संख्या | 109 |
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
संबंधित क्षेत्र में बैचलर या पीजी डिग्री।
सैलरी :
पद के अनुसार 56,100 – 2,09,200 रुपए प्रतिमाह।
फीस :
- सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस : 125 रुपए
- एससी/एसटी : 95 रुपए
- पीएच उम्मीदवार: 25 रुपए
सिलेक्शन प्रोसेस :
- इंटरव्यू
- स्क्रीनिंग टेस्ट
ऐसे करें आवेदन :
- सबसे पहले रजिस्ट्रेशन (OTR) करें। रजिस्ट्रेशन नंबर मिलने में उम्मीदवारों को 72 घंटे लग सकते हैं।
- ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
- मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें।
- फीस का भुगतान करके फॉर्म भरें।
- फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें…
CAPF में मेडिकल ऑफिसर के 345 पदों पर निकली भर्ती; एज लिमिट 50 साल, सैलरी 2 लाख से ज्यादा
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है। ये भर्तियां बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी और असम राइफल्स जैसे बलों में होंगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 14 नवंबर तय की गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें
यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में 200 पदों पर निकली भर्ती; फीस 100 रुपए, सैलरी 88 हजार तक
यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने प्रशासनिक अधिकारी-स्केल I जैसे स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट uiic.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 5 नवंबर तय की गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें
Average Rating