Bihar: उपेंद्र कुशवाहा को Y+ ग्रेड की सुरक्षा, JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- BJP की गोद में जाकर बैठ गए हैं

0
9
Bihar: उपेंद्र कुशवाहा को Y+ ग्रेड की सुरक्षा, JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- BJP की गोद में जाकर बैठ गए हैं



उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाल में ही JDU से अलग होकर अपनी नई पार्टी (राष्ट्रीय लोक जनता दल) बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा को Y + ग्रेड की सिक्योरिटी उपलब्ध कराई गई है। कुशवाहा की सुरक्षा को देखते हुए भारत सरकार की ओर से उन्हें यह सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई है। सुरक्षा मिलने के बाद बिहार की सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। महागठबंधन के नेता इस पर जमकर तंज कस रहे हैं।

विरासत बचाओ यात्रा पर निकले हैं कुशवाहा

दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों विरासत बचाओ यात्रा पर निकले हैं। इसी बीच IB ने  उनकी सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया। सूत्रों की मानें तो कुशवाहा पर हमले की आशंका थी। उनकी सुरक्षा को देखते हुए गृह मंत्रालय की ओर से Y + ग्रेड की सिक्योरिटी दी गई है। इससे पहले यह सिक्योरिटी बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी को भी यह सुरक्षा दी गई है। 

पहले दिल्ली जाकर वहां की कानून व्यवस्था देखें

वहीं इस मामले में JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार यह तो देगी ही ना। 2015 में चुनाव लड़े थे क्या हाल हुआ था, सबको पता है। उपेंद्र कुशवाहा द्वारा राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाने पर ललन सिंह ने कहा कि दिल्ली में BJP की सरकार है। वह पहले दिल्ली जाकर वहां की कानून व्यवस्था देखें। BJP वालों के गोद में जाकर बैठ गए हैं तो उन्हीं की बात बोलेंगे।

S

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here