घटनास्थल पर लोगों की भीड़।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा में युवक की हत्या कर दी गई। अपराधियों ने उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
परवलपुर थाना की पुलिस का कहना है कि पीलिच गांव में युवक की हत्या कर दी गई। मर्डर के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। मृतक की पहचान विक्रम कुमार (30) पिता स्व. अरुण सिंह के रूप में हुई। इधर, परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।
खबर अपडेट हो रही है…