Bihar : विभूतिपुर के पूर्व JDU विधायक नेपाल भागते समय छपरा से गिरफ्तार, डबल मर्डर में थे फरार

0
18
Bihar : विभूतिपुर के पूर्व JDU विधायक नेपाल भागते समय छपरा से गिरफ्तार, डबल मर्डर में थे फरार



विभूतिपुर के पूर्व JDU विधायक नेपाल भागते समय छपरा से गिरफ्तार, डबल मर्डर में थे फरार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर में हुए पूर्व मुखिया और उनके सहयोगी की हत्या के बाद से फरार आरोपी विभूतिपुर के पूर्व विधायक रामबालक सिंह को जिला पुलिस की स्पेशल टीम में छपरा स्टेशन से गिरफ्तार किया है। नेपाल भागने के दौरान जदयू के पूर्व विधायक की गिरफ्तारी हुई है। पूर्व विधायक मुजफ्फरपुर में संपर्क क्रांति ट्रेन में सवार हुए थे और गोरखपुर उतर कर नेपाल जाते, लेकिन इससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल उन्हें छपरा के एक थाने में रखा गया है। इस मामले में  स्पेशल पुलिस टीम ने आरोपी पूर्व विधायक के भाई लालबाबू सिंह को दिल्ली से पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

क्या था मामला 

विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मदीहा ब्रह्म स्थान के पास अपराधियों ने सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह और उनके सहयोगी सत्यनारायण महतो पर चिमनी पर जाने के क्रम में अचानक हमला कर उन्हें गोली से छलनी कर दिया था। हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने साद जाम कर जमकर हंगामा किया था। पुलिस ने इस मामले में पूर्व विधायक रामबालक सिंह, उनके भाई लाल बाबू सिंह समेत छह लोगों पर मामला दर्ज किया था।

हत्या की यह थी असली वजह 

इस हत्याकांड का असली कारण पूर्व विधायक का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो था। उस चुनावी माहौल में विधायक को इस बात का डर था कि सुरेंद्र प्रसाद उस आपत्तिजनक वीडियो से उसका चुनावी खेल खराब कर सकता है। इस वजह से पूर्व विधायक के भाई लाल बाबू सिंह ने किराए के शूटर को हायर किया और दोनों की हत्या करवाई। इस घटना में शामिल चारों सूटर बाहरी थे। पुलिस का यह भी कहना था कि यह पता चला था कि मृतक पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह अवैध शराब का कारोबार भी करते थे। 

S

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here