सड़क किनारे पड़ी महिला की लाश।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीवान में शुक्रवार सुबह महिला की लाश मिली है। प्रतीत हो रहा है कि किसने उसकी हत्या कर लाश को सड़क किनारे फेंक दिया है। महिला की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। महिला ने डीप स्काई ब्लू कुर्ती और लाल-पीली और मटमैलीधारियों वाली सलवार पहल रखे थे। बाएं हाथ में एक चुड़ी और बाएं पैर में पायल है। लाश के पास गहरे रंग की चुन्नी है। महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। आप इस तस्वीर के जरिए महिला की पहचान कर सकते हैं। महिला की उम्र 26 वर्ष बताई जा रही है।
घटना महादेवा ओपी थाना क्षेत्र स्थित हकाम हाइवे की है। शुक्रवार सुबह राहगीर ने महिला की लाश देखी तो इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला की लाश की पहचान में जुटी है। पुलिस का कहना है कि हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। आसपास के लोगों से जानकारी ली जा रही है। इलाके के अन्य थानों को भी सूचना दे दी गई है। पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है।