न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 24 Jun 2022 09:55 AM IST
ख़बर सुनें
विस्तार
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच बिहार में भी जदयू और भाजपा गठबंधन के बीच खटपट होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि सेना भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना को लेकर दोनों पार्टियों के बीच मतभेद है। हालांकि अब जदयू नेता और मंत्री विजेंद्र यादव ने इस मसले पर स्पष्टिकरण दिया है। उन्होंने कहा है कि दोनों पार्टियों के बीच कोई मतभेद नहीं है। भाजपा और जदयू तो पति-पत्नी की तरह है जिसके बीच नोंक-झोंक तो हो सकती है लेकिन अलग करना मुश्किल है। हमदोनों के विचार अलग-अलग हो सकते हैं इसका मतलब ये नहीं कि हमलोग अलग हो जाएंगे।