बनगांव की घूमौर होली।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैसे तो पूरे बिहार में होली मनाई जाती है लेकिन सहरसा में अनोखे अंदाज में होली मनाई जाती है। यहां होली भी बज्र की लठमार होली के तरह ही खास है। यहां की घुमौर होली प्रसिद्ध है। इसमें लोग एक दूसरे के कंधे पर सवार होकर जोर अजमाइस करके होली मनाते हैं। यह जगह है सहरसा शहर से 8 KM दूर बनगांव। यहां का फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर हर साल वायरल होता है।
द्वापर काल से यहां होली मनाई जा रही
पूरे देश में जिस दिन होली मनाई जाती है, उससे एक दिन पहले ही यहां होली मनाई जाती है। गांव के लोग बताते हैं इसकी परंपरा भगवान कृष्ण के काल यानी द्वापर काल से यहां होली मनाई जा रही है। घुमौर होली की परंपरा 18वीं सदी में संत लक्ष्मीनाथ गोसाईं ने शुरू की थी। तब से आज तक यह परंपरा चलती आ रही है.