RCP Singh: केंद्र से नजदीकी का मिला यह सिला, पहले राज्यसभा टिकट और अब बंगला गया

0
110

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 10 Jun 2022 09:12 AM IST

ख़बर सुनें

लगता है केंद्रीय मंत्री व जदयू नेता रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह) के बुरे दिन चल रहे हैं। पहले पार्टी ने उनका राज्यसभा टिकट काट दिया और अब नीतीश सरकार ने पटना में उनका बंगला भी छीन लिया। माना जा रहा है कि जदयू में गुटबाजी को बढ़ावा देने और केंद्र से नजदीकियों को लेकर वह सीएम नीतीश कुमार के निशाने पर हैं। 

आरसीपी सिंह को जब 2021 में केंद्रीय मंत्री बनाया गया था तभी से जदयू में उनका विरोध शुरू हो गया था। आरसीपी सिंह की राज्यसभा सदस्यता अगले माह खत्म हो रही है। कहा जा रहा है कि जदयू प्रमुख व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी के चलते पार्टी ने उन्हें तीसरी बार राज्यसभा टिकट देने से इनकार कर दिया। अब उनके सामने केंद्रीय मंत्रिमंडल की कुर्सी बचाने का भी संकट है। 

वर्षों से रह रहे थे पटना के बंगले में
केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पटना के बंगले में कई वर्षों से रह रहे थे। पटना में सीएम आवास के समीप स्थित 7-स्टैंड रोड पर उनका बंगला था। हालांकि, कागजी तौर पर यह जदूय के विधान पार्षद व सीएम के करीबी संजय गांधी के नाम पर आवंटित था। राज्य सरकार ने इसे अब मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को आवंटित कर दिया है, जबकि संजय गांधी को दूसरा बंगला दिया गया है। 

S

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here