Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/livemung/domains/livemunger.in/public_html/wp-content/themes/masterstroke/assets/lib/breadcrumbs/breadcrumbs.php on line 252
विधायक गोपाल मंडल बनाम सांसद अजय मंडल: गोपाल बोले- अजय दारू बनाते थे और अफीम उपजाते थे, अजय ने कहा-गोपाल झारखंड का ‘पानी’ पीकर बोलते हैं – Patna News
जदयू, अपने विधायक गोपाल मंडल और सांसद अजय मंडल की जुबानी लड़ाई से आजिज है। इससे पार्टी की खासी छीछालेदारी हो रही है। पार्टी दोनों को तलब करेगी। नहीं माने, तो कार्रवाई करेगी। गोपाल मंडल गोपालपुर के विधायक हैं। अजय मंडल भागलपुर के सांसद हैं।
.
इधर, पार्टी के एक कार्यक्रम में गोपाल ने अजय को ‘काला नाग’ कहा। लोगों को सलाह दी- ‘उनको (अजय) वोट तो दे दिए, मगर उनसे उम्मीद मत पालिए।’ इसी लाइन पर अजय की बहुत आलोचना की। अजय ने भी इसी अंदाज में गोपाल को जवाब दिया। कहा- ‘उनका दोष नहीं है। आजकल झारखंड से जो आता है बोतल में, सारा दोष इसी का है। गोपाल इसी झारखंडी पानी (दारू) को मंगाकर पीते हैं। नेचर, सिग्नेचर तो नहीं बदलता न। गोपाल के पूर्वजों की बीमारी उनमें भी है।’
इन बातों पर गोपाल फट पड़े। कहा-’अजय दारू बनाते थे। बेचते थे। अफीम की खेती करते थे। बिजली का 5-5 किलोमीटर तक तार काटकर बेचा। रेल पटरी की कटिंग करके उसे गलाकर बेचा। यह उनके विधायक बनने के पहले की बात है। विधायक बनने के बाद भी गलत किया। सांसद बनने के बाद ओवरलोड गाड़ी चलवाई। पासिंग का काम करते हैं। अब भी यह सब करते हैं। उनमें दुनिया भर की गलती भरी हुई है। वे तो खुद दारू बनाते, बेचते थे। जो ऐसा करेगा, वह दारू को सिर्फ सूंघेगा क्या? यह धंधा उनका, उनके परिवार-खानदान का रहा है। बिहार में शराब कौन लाएगा? और हम तो नहीं पीने की कसम खाए हुए हैं। हम यह सारी बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बता चुके हैं। फिर बताएंगे।’
दोनों को समझाएंगे, नहीं माने तो कार्रवाई : उमेश
पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया है। यह बिल्कुल ठीक नहीं है। इससे पार्टी की बहुत बदनामी होती है। छवि खराब होती है। अगर किसी की कोई शिकायत-समस्या है, तो वह इसे उचित प्लेटफॉर्म पर रखे। दोनों को बुलाएंगे। पूछेंगे, समझाएंगे। नहीं माने, तो नियमानुसार कार्रवाई होगी। -उमेश सिंह कुशवाहा, जदयू प्रदेश अध्यक्ष
More Stories
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर लौटे छात्र का स्वागत: अन्य खिलाड़ी रहे मौजूद, लोगों ने फुल-माला पहनाया – Begusarai News
[ad_1] बेंगलुरु में आयोजित 53वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे बरौनी ताइक्वांडो क्लब के...
हाइवा ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत: सहरसा में बाइक से जा रहा था, NH-107 पर हादसा; परिजनों में कोहराम – Saharsa News
[ad_1] सहरसा के बलवाहाट थाना क्षेत्र के धरहरा गांव के समीप NH-107 पर तेज रफ्तार हाइवा ट्रक की चपेट में...
104.4 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार: किशनगंज में इंडो-नेपाल बॉर्डर SSB से पकड़ा, पूछताछ के बाद पुलिस को सौंपा – Kishanganj (Bihar) News
[ad_1] ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार तस्कर।किशनगंज में एसएसबी के जवानों को गुप्त सूचना मिली कि दिघलबैंक अंतर्गत धनतोला के...
सेवा पखवाड़ा के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन: संक्रामक बीमारियों के बढ़ते प्रभाव को लेकर लगा कैंप; लोगों को मिला मुफ्त चिकित्सीय परामर्श – Purnia News
[ad_1] पूर्णिया में गुरुवार को सेवा पखवाड़ा के तहत निशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर लगाया गया। कैंप का आयोजन पूर्णिया पूर्व...
औरंगाबाद के पचरुखिया पहाड़ से 6 प्रेशर आईडी बरामद: मौके पर ही किया गया ध्वस्त, छह महीने में 50 से अधिक विस्फोटक सामान बरामद – Aurangabad (Bihar) News
[ad_1] औरंगाबाद जिला के मदनपुर में सीआरपीएफ कोबरा 205 बटालियन और मदनपुर थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से गुरुवार को...
बेगूसराय में दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने व्यक्ति को मारी गोली: भाई को जेल में खाना देने जा रहा था पीड़ित, घटना में चाचा-भतीजा घायल – Begusarai News
[ad_1] बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार दिनदहाड़े चाचा और भतीजा को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली लगने से...
Average Rating