Bihar : नीतीश के राम आज से मोदी के साथ, JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष RCP सिंह BJP में होंगे शामिल

0
20
Bihar : नीतीश के राम आज से मोदी के साथ, JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष RCP सिंह BJP में होंगे शामिल



एक समय नीतीश कुमार के राम कहे जाते थे आरसीपी सिंह।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह  (आरसीपी सिंह) आज भाजपा में शामिल हो रहे हैं। गुरुवार दोपहर एक बजे वह दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता लेंगे। एक समय था जब लोग आरसीपी सिंह को नीतीश कुमार का राइट हैंड कहते थे। कई लोग तो उन्हें नीतीश के राम तक कहते थे। आरसीपी सिंह जदयू छोड़ने के बाद से लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर रहे हैं। वहीं हाल में जदयू से इस्तीफा देने वाली सुहैली मेहता भी पटना में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगी। सुहैली मेहला राजद कोटे से मंत्री आलोक मेहता की बहन हैं। जदयू के दो कद्दावर नेताओं का भाजपा में शामिल होना निश्चित तौर पर नीतीश कुमार के मिशन 2024 को नुकसान पहुंचाएगा। हालांकि, जदयू नेताओं का कहना है कि इससे आगामी चुनाव में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 

S

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here