Bihar Firing: पटना के राम कृष्ण नगर में फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली, आरोपियों की तलाश जारी

0
67

बिहार में फायरिंग।
– फोटो : ANI

ख़बर सुनें

बिहार में पटना के राम कृष्ण नगर में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलीबारी की घटना में दो लोगों को गोली लगी है। गोलीबारी की घटना के अपराधियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। इंस्पेक्टर शंभु नाथ सिंह ने बताया कि “सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना के मुताबिक, दो लोगों को गोली लगी है। वर्चस्व को लेकर यह घटना हुई है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।”

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, इससे पहले अक्तूबर में बिहार के बेगूसराय में अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि नौ अन्य घायल हो गए थे। पुलिस के बताया था कि फायरिंग की घटनाओं के पीछे दो बाइक सवार हमलावर जिम्मेदार हैं। इस बीच, बेगूसराय जिले में अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में एक व्यक्ति के मारे जाने और नौ अन्य के घायल होने के एक दिन बाद बिहार पुलिस ने सात पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया था।

विस्तार

S

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here