ख़बर सुनें
विस्तार
आरजेडी के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को नामांकन होंगे। दूसरी बार लाल-तेजस्वी की पार्टी की कमान जगदानंद सिंह को सौंपी जाएगी। सिंह सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे।19 सितंबर को नाम वापसी का अंतिम दिन होगा। राज्य परिषद की बैठक में 21 सितंबर को जगदानंद सिंह के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने की घोषणा कर दी जाएगी।
आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के साथ में जगदानंद सिंह ने लंबी राजनीति की है। दोनों अच्छे दोस्त भी माने जाते हैं। साथ ही जगदानंद सिंह ने पिछले विधानसभा चुनाव में अधिक मजबूती दी और उनके नेतृत्व में पार्टी ने अच्छी जीत हासिल की है। लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव की पहली पंसद वह प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए हैं। उन्हें पार्टी एक बार फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही हैं।
लालू सरकार में रह चुके हैं मंत्री
लालू प्रसाद की सरकार में मंत्री रह चुके जंगदानंद सिंह अनुशासन के कड़े माने जाते है। उनका सख्त अंदाज हमेशा चर्चाओं में रहता है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के विश्वस्त रहे जगदानंद सिंह को पिछले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की कमान सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। उस दौरान खुद जंगादानंद ने पार्टी को मजबूत करने के लिए भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ रहे खुद के बेटे सुधाकर सिंह के खिलाऊ कैंपेन चलाया था। माना जाता है कि पता की वजह से सुधाकर को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, बाद में आरजेडी में शामिल होकर सुधाकर सिंह ने 2020 का विधान सभा चुनाव जीता और रामगढ़ से चुनाव जीतने के बाद नई सरकार में कृषि मंत्री बने।