JDU Party : दरभंगा की कांग्रेस समर्थित मेयर JDU में शामिल हो रहीं; नीतीश की पार्टी में वह होंगी अंजुम आरा- 2

0
21
JDU Party : दरभंगा की कांग्रेस समर्थित मेयर JDU में शामिल हो रहीं; नीतीश की पार्टी में वह होंगी अंजुम आरा- 2



अंजुम आरा के जदयू में आने से दरभंगा में पार्टी को मजबूत होने की खुशी होगी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घूमने से बिहार के अंदर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। मुख्यमंत्री आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिल रहे हैं। इधर, पटना में मौसम की गरमी के साथ राजनीतिक तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है। लाल प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी को एंट्री दिलाई तो नए हफ्ते में नई खबर नीतीश कुमार के जनता दल यूनाईटेड (JDU) से है। खबर एक ही है, लेकिन जदयू से नहीं, बल्कि कांग्रेस से भी जुड़ी। दरभंगा की मेयर अंजुम आरा ने महागठबंधन के घटक कांग्रेस का हाथ छोड़ते हुए जदयू का दामन थाम लिया है। यह जदयू में दूसरी ‘अंजुम आरा’ होंगी। 

जनता के वोट से मेयर चुनी गईं, ताकतवर हैं दरभंगा में

अंजुम आरा दरभंगा नगर निगम की दो बार वार्ड पार्षद भी रह चुकी हैं। इनके पति सिबगतुल्लाह खान उर्फ डब्बू खान दरभंगा नगर निगम के वार्ड पार्षद रह चुके हैं। दरभंगा मुहर्रम कमिटी के अध्यक्ष भी हैं अभी। जिला कांग्रेस कमिटी के सदस्य भी हैं। हाल ही में हुए नगर निगम के चुनाव में जीतकर महापौर बनी हैं। उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वन्दी भाजपा की धर्मशीला गुप्ता 8734 मतों से हराया था। इस चुनाव में अंजुम आरा को कुल रिकार्ड मत 30114 मिले थे। इस बार, पहली बार बिहार में मेयर चुनाव सीधे जनता के वोट से हुए थे। ऐसे में यह माना जा सकता है कि दरभंगा की राजनीति में अंजुम आरा का जनता के बीच सीधा प्रभाव है।

S

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here