Patna : पटना में यहां हो रहा था गंदा काम, पुलिस ने किया भंडाफोड़: कई लड़के लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में बरामद

0
54
Patna : पटना में यहां हो रहा था गंदा काम, पुलिस ने किया भंडाफोड़: कई लड़के लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में बरामद



गिरफ्तार की गई युवतियां
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना पुलिस ने शुक्रवार को एक गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 5 लड़के एवं 5 लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस का कहना है कि फुलवारी शरीफ के वृंदावन कॉलोनी स्थित लकी गेस्ट हाउस में शुक्रवार की शाम पुलिस ने छापेमारी किया। जिसमें वहां से 5 लड़के एवं पांच लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार कर लिया है।

पॉश एरिया में हो रहा था गंदा काम 

पुलिस का कहना है कि सेक्स रैकेट का गंदा खेल फुलवारी शरीफ के वृंदावन कॉलोनी स्थित लकी गेस्ट हाउस में चल रहा था। कई दिनों से यह शिकायत मिल रही थी कि यहां गलत काम किए जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पहले रेकी किया और फिर छापेमारी की गई। इस क्रम में  5 लड़के एवं 5 लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया है।

सरगना फरार 

हलांकि सरगना वहां से भागने में सफल हो गया। पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है । घटना की पुष्टि करते हुए फुलवारीशरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विक्रम सिहाग ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली थी कि वृंदावन कॉलोनी के एक गेस्ट हाउस में कई दिनों से सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है। सूचना के आधार पर उन्होंने एक टीम गठन कर के यहां छापेमारी की। बताया जा रहा है कि छापेमारी में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वहां से 5 लड़के एवं पांच लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार सभी लड़कियों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बन गया।

S

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here