Patna Bihar : जेठुली गोली कांड में पांचवीं मौत, लाश का इंतजार करता परिवार इस मंत्री के खिलाफ आवाज उठा रहा

0
24
Patna Bihar : जेठुली गोली कांड में पांचवीं मौत, लाश का इंतजार करता परिवार इस मंत्री के खिलाफ आवाज उठा रहा



निखिल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के जेठुली गोली कांड में अब पांचवीं मौत दर्ज हो गई है। शनिवार देर रात निखिल कुमार की मौत हो गई। इसे 23 अप्रैल को गोली मारी गई थी। 19 फरवरी को 43 राउंड फायरिंग में दो, एक, एक मिलाकर चार मौतें हुई थीं। जिस पक्ष के चार की पहले मौत हुई, उसी पक्ष के पांचवें की अब मौत हुई है। पुलिस ने 25 अप्रैल को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) के इमरजेंसी वार्ड में उसका बयान लेने के बाद उसकी उम्र 18 साल दर्ज की थी, हालांकि वह नाबालिग था। रविवार को जेठुली में उसके घर पर रोने-चीखने की आवाजों के बीच राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव- इन तीन नामों के साथ लोग इंसाफ की फरियाद कर रहे हैं, जबकि स्थानीय विधायक व मंत्री रामानंद यादव के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

कब और कैसे हुई थी घटना 

घटना नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत जेठुली गांव की है जहां 23 अप्रैल को अपराधियों ने शाम में उस समय गोली मार दी जब वह घर से निकलकर बाजार की ओर जा रहा था। गोली लगने की सूचना के साथ अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायल निखिल को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान बीती देर रात उसकी मौत हो गई।  घटना के बाद पुलिस ने उसका फर्द बयान भी लिया था जिसमें उसने सत्येन्द्र कुमार, वर्तमान मुखिया अंजू देवी, परमा राय उर्फ़ परमानन्द राय, टेका राय, राजेश्वर राय, सभुष राय और अनुरुद्ध कुमार सिंह सहित सात लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया था लेकिन अब तक पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया। अब बीती रात घायल निखिल की भी मौत हो गई। इस तरह एक पक्ष में अब तक पांचवीं मौत हो चुकी है लेकिन पुलिस के हाथ अबतक खाली हैं।

खबर अपडेट हो रही है ….

S

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here